देश के महापुरुषों के नाम किया शादी समारोह, नगर में बना रहा चर्चा का विषय

विवाह स्थल परिसर में शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक आदि महापुरुषों के चित्र लगाकर राष्ट्रभक्ति का वातावरण निर्मित किया 

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

गत दिनों अलीराजपुर जिले के जोबट स्थित श्री कृष्ण चौपाटी में एक अनोखी शादी देखने को मिली राष्ट्र के प्रति प्रेम दर्शाते हुए पूरे शादी समारोह को देश के महापुरुषों के नाम किया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोबट नगर कार्यवाह संदीप वाणी ने अपने विवाह समारोह की शुरुआत भारत माता की पूजा-अर्चना दीप प्रज्वलित कर कि साथ ही विवाह स्थल परिसर को महापुरुषों के चित्रों से सजाया गया था। इस शादी के वातावरण को पूरी तरह से राष्ट्रभक्ति से जोड़ा गया।


देश के प्रति प्रेम और वफादारी

इस विवाह समारोह में न केवल वर-वधू ने सात जन्मों तक साथ रहने के वचन लिए बल्कि देश भक्ति को अपने देश के प्रति प्रेम और वफादारी के द्वारा परिभाषित भी किया गया | जोबट नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी हीरालाल वाणी  के सुपुत्र संदीप वाणी व जोबट के टेंट व्यवसाई की सुपुत्री अंकिता वाणी के विवाह समारोह में यह नया प्रयोग देखने को मिला।


मेहमानों में उत्साह एवं उल्लास रहा

राष्ट्रभक्ति के थीम पर आयोजित इस तरह का विवाह समारोह सभी मेहमानों में उत्साह एवं उल्लास भरने वाला अनूठा प्रेरणास्पद प्रयोग रहा।समारोह में उपस्थित मेहमानों ने कहां कि विवाह समारोह में राष्ट्रप्रेम दर्शाने की अनूठी पहल कि गई |
इस विवाह समारोह की चर्चा जोबट नगर समेत कई जगह हो रहीं हैं।


देश से ऐसा ही प्यार करना चाहिए जैसा अपन अपनी मां से करते हैं

दुल्हे संदीप वाणी ने कहां कि खासकर आजकल के युवाओं के लिए देशभक्ति का संदेश देने के लिए मेरे द्वारा यह पहल की गई थी।

हमारे भारत देश को हमारी मातृभूमि के रूप में जाना जाता है और हमें अपने देश से वैसे ही प्यार करना चाहिए जिसे हम अपनी मां से करते हैं जो लोग अपने देश के लिए वही प्रेम और भक्ति महसूस करते हैं जो वह अपने मां और परिवार के लिए करते हैं।

Share on WhatsApp