"कलेक्टर व एसपी से बात करके इस स्वैच्छिक लॉकडाउन मैं प्रशासन के सहयोग का निवेदन करूंगी"
- विधायक कलावती भूरिया
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
कोविड-19 यानी कि कोरोनावायरस के जोबट नगर में बढ़ते संक्रमण को देखकर नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न समाज प्रमुख, व्यापारी क्षेत्र के प्रमुख आदि के द्वारा स्वैच्छिक लॉकडाउन का निर्णय लिया गया था जो आज से शुरू भी हो चुका है जोबट विधायक सुश्री कलावती भूरिया ने कहां कि व्यापारियों और नगर वासियों ने जो स्वैच्छिक लॉकडाउन का निर्णय लिया है उसका में स्वगात करती हूं, मैं कलेक्टर मेडम व पुलिस प्रशासन से बात करके इस स्वैच्छिक लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के लिए आग्रह करुँगी, जिस से नगर की जनता का हित हो ओर कोरोना की चेन टूटने में सहायक साबित हो |
विधायक कलावती भूरिया जोबट की जनता से निवेदन करते हुए कहा कि आप सभी स्वास्थ्य विभाग की दिशा निर्देश का पालन करें दूरी बनाकर ही अपने कार्य करे, क्योंकि की यह अपनी जवाबदारी बनती है अपने परिवारजनों के लिए, जितना अधिक हो सके भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ना जाए, और घर पर ही रहे, आप सभी अपने परिजनों के लिए बहुत अनमोल हो,
आप सभी कोरोना को हल्के में ना लेवें, क्योंकि जब परिवार का कोई सदस्य दुनिया छोड़ कर चला जाता है तो पूरे परिवार की हालात बहुत खराब हो जाती है,
इसलिए आप खुद के लिए ना सही परन्तु अपने परिवारजनों के हित के लिए इस स्वैच्छिक लॉकडाउन का सख्ती से पालन करे,ओर सभी से निवेदन भी करे|
विधायक कलावती भूरिया ने जोबट नगर के कोरोना बीमारी से जंग हारने वाले सभी दिवंगत को श्रद्धांजलि देते हुए भगवान से प्रार्थना करती हूं कि दुःख की इस घड़ी में परिवार जनों के सांत्वना दे।
"अलीराजपुर न्यूज ग्रुप आप सभी से अपील करता है कि प्रसाशन के निर्देशों का पालन करें व अन्य को भी जागरूक करें |"
सावधान रहें - सतर्क रहें ,
घर पर रहें - सुरक्षित रहें ।


