आज से लेकर 10 सितंबर गुरुवार तक जोबट रहेगा स्वैच्छिक लॉकडाउन
जो व्यापारी अगर अपना व्यापार बंद नहीं कर रहा है समझो वह अपने परिवार को भी धोखे में डाल रहा है
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट।
कोविड-19 यानी कि कोरोनावायरस ने जोबट नगर को अब पूरी तरह से चपेट में ले लिया है।जरा सी भी लापरवाही आपको और आपके परिवार को कहीं भारी न पड़ जाए इसके लिए सावधानी जरूर रखी जाए । मंगलवार शाम को नगर के एक ओर वरिष्ठ समाजसेवी वह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष का भी कोविड-19 से इंदौर में इलाज के दौरान निधन हो चुका है। जिनकी अंतिम क्रिया इंदौर में ही संपन्न की गई।
सोमवार को भी नगर के वरिष्ठ समाजसेवी का कोविड-19 से बड़ौदा गुजरात में इलाज के दौरान निधन हो चुका थाअंतिम क्रिया बड़ौदा में ही संपन्न की गई थी। इस कोरोना वायरस से अब तक नगर में 7 लोगों की मौत हो चुकी है कोरोनावायरस से एक छोटे से नगर में इतनी मौतें हो ना अपने आप में एक सबसे बड़ा सवाल है???
अगर इस प्रकार स्थिति रही तो कहीं यह आंकड़ा और ना बढ़ जाए जोबट के लिए यह एक गंभीर चिंता और चिंतन का विषय है।
हालांकि नगर में बढ़ रहे हैं इस संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए नगर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व समाज प्रमुख व्यवसाय क्षेत्र के प्रमुखों और अन्य लोगों ने मंगलवार दोपहर मैं शिवालय प्रांगण में एक बैठक कर निर्णय लिया कि दिनांक 2 सितंबर बुधवार से 10 सितंबर गुरुवार तक जोबट नगर में स्वैच्छिक लॉकडाउन रहेगा मतलब नगर बंद रहेगा। इस दौरान मेडिकल दूध सब्जी व अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए समय भी निर्धारित किया है। दूध सुबह 6:00 से 9:00 वह शाम 6:00 से 8:00 बजे तक वही सब्जी फल आदि की बिक्री के लिए सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 बजे तक का समय निश्चित किया गया है ।निर्धारित समय के बाद यह व्यवसायी भी इस स्वैच्छिक लॉकडाउन में सहयोग प्रदान करेंगे कोई भी व्यवसायी ने इस निर्णय का पालन नहीं किया गया तो उस पर दंडात्मक कार्रवाई भी संभवत की जा सकती है। इस हेतु नगर के वरिष्ठ ओर सक्रिय 21 लोगों की टीम बनाई गई है जो नगर भ्रमण कर स्वैच्छिक लॉकडाउन जो कि नगर हित में लिया गया उसके लिए लगातार प्रयत्नशील रहेंगे। सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया की भावनाओं को जोड़कर नगर के हित लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे यह भी एक बहुत बड़ी सेवा मानी जाएगी ।
अब देखना यह है कि नगर के कुछ गणमान्य लोगों ने नगर हित के लिए जो स्वैच्छिक लॉकडाउन के प्रयास किए हैं वह सफल होते हैं या नहीं ???
नगर की सभी दुकाने बंद रहेंगे या नहीं ??
नगर के दुकानदार स्वयं और अपने घर परिवार को कोरोना से बचाना चाहते है या नहीं ???
bc अगर कोई दुकानदार अपनी दुकान संचालित करता है तो समझ आ जाएगा कि उसे अपने घर परिवार बड़े बुजुर्गों बच्चों की चिंता नहीं है उसे सिर्फ और सिर्फ धन कमाने की चिंता है जिससे वह स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और कई लोगों को धोखे मैं डाल रहे है अलीराजपुर न्यूज़ भी जोबट नगर वासियों से हाथ जोड़कर निवेदन करता है कि स्वैच्छिक लॉकडाउन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें जिससे जोबट नगर में कोरोना की चेन टूट सके और जोबट नगर के सभी लोग स्वस्थ और मस्त रहें यही अपील है
बुधवार सुबह 6 केस और पॉजिटिव आने के बाद तक जोबट नगर में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 150 से ऊपर पहुंच गई है जिसमें 79 मरीज एक्टिव है तथा अभी तक कुल 7 मौतें हो चुकी है
Share on WhatsApp


