नगर में दिखा श्री रामजन्म भूमि मंदिर पूजन का उल्लास
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
जिला मुख्यालय पर 5 अगस्त 2020 बुधवार का दिन सालों साल तक याद रखा जाएगा। भादवा के माह में दीपावली का उल्लास नजर आया। उत्सव भी था, उल्लास भी था और गौरवशाली इतिहास के पुण्यस्मरण का भी दिन था। अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर जैसे ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की शीला रखी उसी समय पूरे नगर में आतिशबाजी और उल्लास का क्रम आरंभ हो गया था और यह उल्लास दोपहर से लेकर देर रात तक नगर में बना रहा। मंदिर सज गए, घर आंगन सज गए, सड़कों पर रंगोलियां बनी, घर-घर दीप जले। इस प्रकार के उल्लास ने पूरे वातावरण को दीप पर्व की रोशनी से जगमग करते हुए भगवान श्री राम के प्रति नागरिकों की श्रद्धा, उल्लास और धर्ममय वातावरण का माहौल नगर में दिन भर रहा।अनेक कार्यक्रम हुए जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने उल्लास के साथ भाग लिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर मैं देर शाम से लेकर रात्रि तक दीप पर्व की रोशनी जैसा नगर जगमग होता रहा। नगर में जगह-जगह प्रमुख चौराहों, मार्गो व कालोनियों में भगवान श्री राम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर आरती के आयोजन हुए, जिसमें उल्लास के साथ नागरिकों ने भाग लिया। कई स्थानों पर रंगारंग रंगोलियां भी बनाई गई। नगर की सहयोग कॉलोनी में महिलाओं, युवाओं व बच्चों ने उल्लास के साथ एक से बढ़कर एक रंगोलियां बनाई जिसे देखते ही बनता था। यहां पर रात 10:00 बजे तक चले कार्यक्रम में सभी कॉलोनी वासियों ने उल्लास के साथ प्रभु श्री राम की आरती उतारकर प्रभु के सम्मुख नृत्य कर अपने मनोभाव और उल्लास को उत्साह से व्यक्त किया।
इसी प्रकार के आयोजन प्रतापगंज मार्ग परिवार हाट गली में भी हुआ। इसके अलावा नगर के श्री रणछोड़राय मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया यहां पर राठौड़ समाज जनों ने रात को आतिशबाजी भी की यह जानकारी राठौड़ युवा मंडल के अध्यक्ष कमल राठौड़ परी वाला ने दी। इसी प्रकार नगर के श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भी दीपों की जगमग रोशनी से श्री राम को उकेरा गया बहुत ही शानदार ढंग से परिसर को सजाया गया। इसी प्रकार नगर के श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर राजवाड़ा, श्री लक्ष्मी नरसिंह मंदिर, श्री शेषशायी आचार्य मंदिर, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर और तुलसी माता हनुमान मंदिर चौराहे पर भी दीप प्रज्वलित कर आकर्षक रोशनी से सजाया गया था।
रामदेव मंदिर में हुआ भूमि पूजन
नगर के सनातन सेवा आश्रम द्वारा संचालित मंदिर में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। यहां पर विधायक मुकेश पटेल पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, भाजपा नेता भदू भाई पचाया, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठ, पूर्व नपा उपाध्यक्ष पिंटू सेठ जायसवाल पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी आदि ने भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेकर संत जनों का सम्मान कर प्रभु श्री राम की आरती उतारी। ज्ञात रहे कि वर्ष 1986 में राम रथ यात्रा अलीराजपुर आई थी इस यात्रा में राम दरबार की प्रतिमा को रामदेव मंदिर में स्थापित किया गया था इस मंदिर के नव निर्माण के लिए भूमि पूजन सभी अतिथि नेताओं के द्वारा किया गया।
कार सेवको का किया सम्मान
बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर 1990 ओर 92 में कार सेवा में अयोध्या गए कार सेवको का सम्मान राम नवमी उत्सव समिति द्वारा किया गया। इस अवसर भगवान राम की आरती उतारकर प्रसादी का वितरण कर जमकर आतिशबाजी की गई। इसके बाद कार सेवको को ढोल के साथ बस स्टैंड तक लाया गया। पंचमुखी हनुमान मंदिर पर कार सेवक सरदार पटेल, महेश बिस्या,राकेश सराफ,सुनील डॉवर,प्रवीण गोस्वामी, महेश सोनी,स्वर्गीय महेंद्र कोठारी के पुत्र आदित्य कोठारी, योगेश शास्त्री,पदम गेहलोत आदि का सम्मान किया गया।
ये थे उपस्थित
पूरे कार्यक्रम में नगर पालिक उपाध्यक्ष मकु परवाल,पूर्व नपा उपाध्यक्ष पिंटू जायसवाल,कांग्रेस नेता ओम सेठ राठौर, राधेश्याम माहेश्वरी, जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चोहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर,राम नवमी उत्सव समिति के सरंक्षक हितेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष गिरिराज मोदी मोंटू शाह,नीलेश जैन,प्रबोध भाटी, राजेश राठौर, पार्षद कांतिलाल राठौड़, रितेश डॉवर,महेश भिंडे, आनन्द सोलंकी,दीपक मोदी,सामाजिक कार्यकर्ता दीपक दीक्षित, मेहुल जैन, अभिषेक गेहलोत, अक्षय गुप्ता, रोहित राठौड़, सिद्धार्थ जैन,दीपक शर्मा,तनय गेहलोत,विजय राठौड़,रितेश राठौड़ सहित हिन्दू समाजजन मौजूद था।
Share on WhatsApp