बिंदास मित्र मंडल मुसीबत की घड़ी में सामने आया

गरीबों को उपलब्ध करवा रहा है गर्म भोजन
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
बीते एक पखवाड़े से जारी लाक डाउन ऐसे परिवारों के लिए मुसीबत बन गया जो  दिहाड़ी मजदूरी कर अपना गुजर बसर करते है। इन परिवारों की मुसीबत कि घडी मे बिंदास मित्र मंडल सामने आया और ऐसे ही परिवारों को गर्म भोजन हर रोज मिल सके इसके प्रयास शुरू किए गए। आपको बता दें कि मित्र मंडल के दस सदस्य मिलकर हर दिन रोज अपने हाथों से इन परिवारों के लिए भोजन तैयार करते हैं।  इस मानवीय पहल से अलीराजपुर के सैकड़ों  परिवारों के करीब एक हजार से अधिक लोगों को हर दिन गर्म भोजन मिलने लगा है। बिंदास मित्र मंडल के मोंटू शाह व प्रबोधसिंह भाटी ने बताया कि मित्र मंडल सभी सदस्यों ने एक बैठक कर  निर्णय लिया था कि ऐसे परिवार जो कि  अपना गुजर बसर इस लोक डाउन की घडी मे  नहीं कर पा रहे हैं उनके लिए भोजन  पैकेटों की व्यवस्था करें 
इसी विचार से सभी ने अपनी आथिक रुप से अपना सहयोग प्रदान किया  और सभी के सहयोग से बीते कई दिनों से लगातार एक हजार लोगों को हर दिन गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी के सहयोग से तैयार इस भोजन को अलग-अलग टीमों द्वारा शहर के विभिन्न झुकी झोपड़ियों वाले इलाकों में भेजा जाता है। जहां बड़े सुगम तरीके से ऐसे परिवारों को यह भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है जो इस लोक डाउन मे भी अपना गुजर बसर नही कर पा रहे है उन्होंने कहा कि लोक डाउन की पूरी अवधि के दौरान ऐसे परिवारों को लगातार भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प पारित किया गया है।  इस संकल्प के तहत अलीराजपुर नगर में निवासरत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को हर दिन गर्म भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। यह मानवीय पहल अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है बिंदास मित्र मंडल की इस पहल की चर्चा अब नगर में हर ओर और बनी हुई है। प्रशासनिक अधिकारी नेताओ ने भी  पहल का स्वागत एवं सराहना कर चुके हैं। 
रविवार को हिन्दू जन जागृति के जिलाध्यक्ष दिलीप चैहान ने अपना जन्मदिन के  बिंदास मित्र मंडल के साथ भोजन पैकेट बनाकर वितरण करने मे सहयोग कर जन्मदिन  के अवसर गरीबो को सेवाकर मनाया। श्री चैहान ने कहा कि बिंदास मित्र मंडल के सभी साथियों को बधाई देता हु जो इस कोराना वायरस की माहमारी के समय निस्वार्थ भाव से गरीबों की सेवाकर लाभ पुण्य ले रहे है। बिंदास मित्र रितेश माहेश्वरी, गोपाल नवाल,मोंटू शाह ‌, गगन थेपडीया, प्रबोध सिंह भाटी, प्रितेश चैधरी,आदित्य कोठारी, नितेश जैन, उत्तम कोठारी, दीपांशु थेपडीया लगातार लाकडाउन से ही अपनी सेवाएं दे रहे है।
Share on WhatsApp