पुलिस ने स्थाई तौर पर फरार चल रहे दो वारंटी को पकड़ने में की सफलता हासिल

5 व 6 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी पुलिस की गिरफ्त में
उदयगढ़।
वैश्विक महामारी कोविड-19 के  दौर में उदयगढ़ पुलिस ने मुखबीर की निशानदेही पर गुजरात के पोरबंदर जाकर बीते 5 व 6 वर्षों से स्थाई तौर पर फरार  चल रहे दो वारंटी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
  एसआई एमके रघुवंशी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव  ने अपराध की रोकथाम के लिए फरार वारंटीयो की धरपकड़  को प्रमुखता से लिया है। जिले भर में अभियान चलाकर फरार वारंटी की धरपकड़ जारी है।  उदयगढ़ पुलिस ने एसडीओपी जोबट  एवं  प्रशिक्षु डीएसपी  आशीष पटेल  के निर्देशन में 5 वर्षों से फरार भंगू पिता ध्यानसिंह उर्फ ज्ञानसिंह निवासी बड़ी उत्ती  एवं 6 वर्षों से फरार टीकाम पिता भंगड़ा निवासी ग्राम बावड़ी फलिया को गुजरात के राजकोट जाकर गिरफ्तार किया है।  मुखबिर की निशानदेही व मोबाइल  लोकेशन आधार पर टीम गठित कर  इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।  उपनिरीक्षक एमके रघुवंशी,  प्रधान आरक्षक जगन्नाथ चावडे,  आरक्षक कमल,  साइबर सेल आरक्षक विशाल गठित टीम में शामिल थे।

Share on WhatsApp