एआईजे व जिला पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में बालाजी गार्डन में होगा आयोजन
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो
एआइजे अध्यक्ष विक्रम सेन तथा जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष रघु कोठारी ने बताया कि भव्य सम्मेलन में क़रीब सात सौ पत्रकार साथियों के जुटने की संभावना हैं। इस ऐतिहासिक पत्रकार मिलन समारोह में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों का शानदार सम्मान किया जाएगा। साथ ही पत्रकार जगत की विभूतियों का भी विशेष सम्मान होगा। ज्ञात हो कि आलीराजपुर जिले व आसपास के जिलों के पत्रकार साथियों का आवागमन इन राज्यों में अक्सर होता हैं। पत्रकार साथियों के आपसी समन्वय व मिलन हेतु अंतरराज्यीय पत्रकार सम्मलेन का आयोजन शहर के मध्य बालाजी गॉर्डन में होगा। सेन व कोठारी ने समस्त पत्रकार साथियों से इस विशाल सम्मेलन समारोह में शामिल होने की अपील की हैं।
Share on WhatsApp