रविवार को बंद रहेगी नगर की बिजली

मेंटनेस के चलते सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा काम
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिर्पोटर
नगर में एक बार फिर लोगो को बिजली कटोती से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि विघुत विभाग के द्वारा रविवार को मेंटनेस कार्य के चलते सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटोती की जाएगी। मप्र पश्चिमी विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन यंत्री एच पी डावर ने बताया कि 33-11 के व्ही ग्रीड उप केद्र आलीराजपुर का मेंटनेस जंपरिंग व अन्य का कार्य किए जाने के कारण नगर के समस्त क्षेत्रो में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 
4 घंटे तक रहेगी बिजली बंद 
विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा मेंटनेस का कार्य रविवार को किया जाना है। ऐसे में नगरवासियों को 4 घंटे तक बिना बिजली में रहना पड़ेगा। पूर्व में भी मेंटनेस के चलते नगर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। जिसके चलते इलेक्ट्रानिक से जुडी हुई दुकानो का काम प्रभावित हुआ था। रविवार को नगर में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे बिजली बंद होने से लोगों को कई परेशानियां आ सकती है। हालाकी मेंटनेस कार्य के चलते बिजली बंद करने की सूचना विभाग के द्वारा पहले से ही सूचना आम लोगों को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कर दी है।   

Share on WhatsApp